महाकुंभ भगदड़ : पूर्वी सिंहभूम के शिवराज गुप्ता का निधन, आज घर पहुंचेगा शव

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maha Kumbh Stampede : प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ मेले (Maha Kumbh Mela) में पवित्र स्नान के दौरान मची भगदड़ (Stampede) में Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी सुंदर नगर निवासी 58 वर्षीय शिवराज गुप्ता का निधन (Death) हो गया।

बताते चलें भगदड़ की यह घटना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे हुई, जब भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई और शिवराज गुप्ता नीचे गिर गए।

सांस रुकने और दबाव में आने के कारण उनकी मौत हो गई। शिवराज गुप्ता पहले कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत थे। उनकी पत्नी पूनम राज पति की मौत की खबर से बेसुध हैं।

शिवराज गुप्ता का बेटा शिवम राज (बेंगलुरु) और बेटी स्वर्णराज (दिल्ली) में नौकरी कर रहे हैं।

परिवार के अनुसार, शिवराज गुप्ता का शव आज मुसाबनी पहुंचेगा।

उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। इस हादसे से मुसाबनी इलाके में शोक की लहर है और परिजन व शुभचिंतक उनके घर पहुंच रहे हैं।

पत्नी को टीवी से मिली जानकारी

शिवराज गुप्ता की पत्नी पूनम राज ने बताया कि उन्हें सुबह टीवी पर समाचार देखकर कुंभ में भगदड़ की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पति और उनके साथियों को फोन किया, लेकिन किसी का संपर्क नहीं हुआ।

घबराहट में उन्होंने राज सिन्हा की पत्नी सीमा सिन्हा को फोन किया, जो उनके साथ कुंभ यात्रा पर गई थीं। तब उन्हें हादसे की पुष्टि हुई।

21 km पैदल यात्रा के बाद हुआ हादसा

पूनम राज ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे उनकी आखिरी बार अपने पति से बात हुई थी। उस समय शिवराज गुप्ता ने बताया था कि भीड़ अधिक होने और ट्रैफिक जाम के कारण वे गाड़ी छोड़कर पैदल जा रहे हैं।

उन्हें गंगा के तट तक 21 किलोमीटर चलना पड़ा और केवल 1 किलोमीटर का रास्ता बचा था।

शिवराज गुप्ता 15 सीटर गाड़ी से 25 जनवरी को 14 अन्य लोगों के साथ यात्रा पर निकले थे। वे अयोध्या होते हुए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां पवित्र स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ।

Share This Article