Latest Newsझारखंडरामगढ़ की लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ केरल में की शादी,...

रामगढ़ की लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ केरल में की शादी, लव जिहाद के आरोपों से मचा हंगामा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

love jihad News!: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी को लेकर बवाल मच गया है।

चितरपुर के रहने वाले मोहम्मद गालिब और आशा वर्मा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ केरल में जाकर शादी कर ली।

इस शादी के बाद परिजनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है।

कैसे शुरू हुई पूरी कहानी?

मोहम्मद गालिब यूएई में काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। इसी दौरान उसे पता चला कि पड़ोस में रहने वाली आशा वर्मा की शादी कहीं और तय कर दी गई है।

दोनों के बीच स्कूल के समय से प्रेम संबंध थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाने पर दोनों ने 9 फरवरी को घर छोड़ दिया।

केरल में दो रीति-रिवाज से शादी

जानकारी के मुताबिक, दोनों सबसे पहले 11 फरवरी को एक मस्जिद में इस्लामी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे।

इसके बाद 16 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की।

परिवार ने लगाया अपहरण का आरोप

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आशा को जबरन शादी के लिए ले जाया गया। इस मामले में युवक और उसके परिवार पर अपहरण का केस दर्ज कराया।

परिजन झारखंड पुलिस के साथ केरल पहुंचे, लेकिन लड़की ने घर लौटने से इनकार कर दिया।

केरल पुलिस का क्या कहना है?

केरल पुलिस ने बताया कि दोनों ही वयस्क हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। ऐसे में कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

विरोध प्रदर्शन

इस घटना के बाद रामगढ़ में लव जिहाद का आरोप लगाकर बाजार बंद करवा दिया गया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...