Homeझारखंडआज से राजधानी में शुरू होगा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव, CM...

आज से राजधानी में शुरू होगा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव, CM हेमंत सोरेन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

National Khadi and Saras Festival : आज यानी शुक्रवार से Jharkhand राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग तथा झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव (National Khadi and Saras Festival) शुरू होगा।

यह महोत्सव अगले साल 6 जनवरी तक रहेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री Hemant Soren करेंगे।

राज्यपाल करेंगे मेले का समापन

गुरुवार को उद्योग विभाग की ओर से सुमन पाठक और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मीनाक्षी प्रकाश ने प्रेसवार्ता की।

उन्होंने बताया महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समापन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। खादी एवं सरस महोत्सव सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

देशभर के विभिन्न राज्यों से स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लगे 500 स्लॉट में देश भर के खड़ी उत्पाद मिलेंगे।

बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

बताया गया कि खादी महोत्सव (Khadi Festival) में इस बार महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की थीम पर आयोजित किया गया है।

महोत्सव में जीवंत प्रदर्शनी और साबरमती आश्रम आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें खादी संस्था, पीएमईजीपी, सरस, फुड स्टॉल, सरकारी स्टॉल लगाए गए हैं। महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न वर्गों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएगे।

महोत्सव में प्रतिदिन कला एवं संस्कृति विभाग की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूला आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

₹10 है मेले में प्रवेश शुल्क 

मेले के लिए 10 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। उद्घाटन समारोह में महोत्सव परिसर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

वाहनों के लिए नगर निगम द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्प डेस्क एवं CCTV लगाया गया है। वृद्धजनों के लिए ई-रिक्शा का इंतजाम है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...