Latest Newsझारखंडडैम में डूबने से शिवम की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

डैम में डूबने से शिवम की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: चंदवा थाना क्षेत्र के चटूआग डैम में बुधवार को नहाने गए 15 वर्षीय शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक चंदवा के चेटर मुहल्ले का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था।

नहाते समय शिवम और उसका एक दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, एक को बचाया

दोनों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए डैम में कूदकर एक लड़के को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन शिवम को नहीं बचा सके। ग्रामीणों ने शिवम को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शिवम के दोस्तों ने बताया कि वे सभी डैम में नहाने आए थे, लेकिन शिवम को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...