झारखंड : रिश्ते तार तार, घर में अकेला देख भतीजे ने किया चाची का रेप

पलामू (Palamu ) जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी पंचायत क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भतीजे ने पड़ोस में रहने वाली चाची के साथ Rape किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nephew Raped Aunty: पलामू (Palamu ) जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी पंचायत क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भतीजे ने पड़ोस में रहने वाली चाची के साथ Rape किया।

मामला सामने आने पर Police ने आरोपित युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। युवक की पहचान संतोष भुइयां उर्फ संतोष कुमार (22) के रूप में हुई है।

अकेले पाकर संतोष ने बनाया हवस का शिकार

बताया जाता है कि संतोष भुइयां तीन फरवरी की रात पड़ोस की चाची के घर का दरवाजा खुलवाया। आवाज सुनकर विवाहित महिला ने दरवाजा खोला। अकेले पाकर संतोष ने चाची को अपने हवस का शिकार बनाया।

इस क्रम में विरोध करते हुए शोर करने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। अन्य लोगों को देखकर संतोष वहां से भाग निकला।

महिला का पति नहीं था घर पर

इस संबंध में 4 फरवरी को मामला दर्ज कराया गया। Police अवर निरीक्षक जूरिया पूर्ति ने जवानों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। मजदूरी करने के सिलसिले में बाहर के प्रदेश में गया हुआ है।

Share This Article