झारखंड : रात भर थाने में ड्यूटी और सुबह होते ही दारोगाजी ने कर लिया प्रेम विवाह, थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी हैरान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: तीसरा थाना के एक प्रशिक्षु दारोगा के प्रेमविवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है।

जहां रात भर थाने में ड्यूटी करने के बाद सुबह वहां से निकलने के बाद दारोगा ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली।

साथ ही प्रेम विवाह करने के बाद महिला थाने में सरेंडर भी कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु दारोगा आशीष यादव का बगल के ही एमओसीपी में रहनेवाले एक बीसीसीएल कर्मी की पुत्री से प्रेम चल रहा था। दोनों बालिग हैं।

शादी के दिन पुलिसवाले के साथ कुछ ऐसा कर बैठे दूल्हा-दुल्हन, थाने में बीती  'सुहागरात'

शुक्रवार को दारोगा ने मंदिर में लड़की से शादी कर ली। इससे पूर्व कोर्ट में भी दोनों ने शादी के लिए निबंधन करवाया था।

शादी के बाद जब दोनों ने महिला थाना में सरेंडर किया तो पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया।

वर पक्ष के लोगों ने तो शादी स्वीकार कर ली, लेकिन लड़की के परिवार को आपत्ति थी।

पुलिस ने दोनों का बयान लिया। लड़की ने पति के साथ रहने की बात कही। इस पर लड़की के घरवाले नाराज होकर चले गए।

देर शाम पुलिस ने लड़की को पति के साथ भेज दिया। आशीष अपनी पत्नी को लेकर घर कोडरमा चला गया।

Share This Article