कोडरमा में चौथे चरण का मतदान जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुक्रवार को जिले के कोडरमा, जयनगर और चंदवारा प्रखंड में शुरू हो चुकी है।

इसके तहत कोडरमा में 188 मतदान केंद्र, जयनगर में 261 मतदान केंद्र और चंदवारा के 172 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं।

 युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है

इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है।

नियंत्रण कक्ष में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, एवं कर्मी कार्यरत हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू है और कई जगहों पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

पंचायत चुनाव में भागीदारी को लेकर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है।

Share This Article