पार्टी ऑफिस में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रवक्ताओं की हुई मीटिंग, बाबूलाल बोले…

प्रदेश BJP के नव नियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Political News: प्रदेश BJP के नव नियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है। यह आइना भी होता है, जिसमें पार्टी का चेहरा दिखता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जिम्मेवारी है, जिसके माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर तबके की सेवा हुई है। जनता इसे नजदीक से महसूस कर रही है। राज्य सरकार की नाकामियों से भी जनता त्रस्त है और हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रवक्ताओं की दोहरी जिम्मेवारी है।

हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच बार-बार ले जाना है। मरांडी ने Media एवं प्रवक्ताओं की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया एवं प्रवक्ताओं (Spokespersons) की टीम पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस अंग की सक्रियता से पार्टी की सक्रियता दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि जनता आज भाषणों पर नहीं तथ्यों और आंकड़ों पर भरोसा करती है। अब सवाल-जवाब थोथी दलीलों से नहीं साक्ष्यों और प्रमाणों से प्रभावी बनते हैं। उन्होंने कहा कि Party के पास मोदी सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े हैं।

साथ ही हेमंत सरकार की नाकामियों के भी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि हम अखबारों और चैनलों देने वाले अपने बयानों में उसका स्पष्ट उल्लेख करें।

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज़, कुणाल षड़ंगी, रमाकांत महतो, डॉ अरुण उरांव, जेबी तुबिद, विनय कुमार सिंह, अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Share This Article