करियरझारखंड

रांची में अटल क्लीनिक के लिए Interview के आधार पर होगा डॉक्टरों का सेलेक्शन

रांची: राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के तहत शहरी क्षेत्रों में अटल क्लिनिक (Atal Clinic) का संचालन हो रहा है।

फिलहाल, क्लिनिक के लिए डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में सिविल सर्जन की ओर से अभी आठ डॉक्टरों की सेवा लिये जाने का निर्णय लिया गया है।

इन डॉक्टरों की नियुक्ति इंटरव्यू (Interview) के आधार पर होगी। इसके लिए 29 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय रांची में डेट तय किया गया है।

यह होनी चाहिए योग्यता

इंटरव्यू में शामिल होनेवाले डॉक्टरों के पास एमबीबीएस डिग्री (MBBS degree) होनी चाहिए। उम्र सीमा 30 से 67 साल के बीच हो।

चयनितों को प्रति चार घंटों के लिए (एकल पाली में) 1400 रुपये की दर से मानदेय मिलेगा। कार्यावधि सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होगी। रविवार को भी ओपीडी सेवा (OPD Service) रहेगी। बुधवार को अवकाश मिलेगा।

चयनित डॉक्टरों को क्लिनिक में जरूरी सेवा के अलावा अन्य सरकारी, गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भी स्वास्थ्य सेवाएं देनी होंगी। टीकाकरण सेवा, प्रसव एवं प्रसवोत्तर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यक्रमों, योजनाओं का प्रतिवेदन नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center) को मुहैया कराना होगा।

डॉक्टरों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और अन्य जानकारी के लिये वेबसाइट www.ranchi.nic.in की मदद ले सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट 29 जुलाई को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों (Academic Certificates) के साथ वाक इन इंटरव्यू में शामिल होंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker