कांग्रेस राजीव गांधी की जयंती को पूरे राज्यभर में धूमधाम से मनायेगी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि 20 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को पार्टी पूरे राज्यभर में धूमधाम से मनायेगी।

साथ ही बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि 20 अगस्त को रांची में जगन्नाथपुर थाने के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का उदघाटन किया जायेगा।

राज्य की जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में विचार गोष्ठी, रक्तदान शिविर, अस्पताल एवं गरीबों के बीच फल का वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसकी रूपरेखा तय की जा रही है।

प्रवक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का झारखण्ड की धरती से विशेष लगाव था और झारखंड स्वशासी परिषद का गठन किया।

अलग राज्य बनाने की दिशा में ठोस पहल की थी लेकिन उनके नाम पर झारखंड में कुछ भी नहीं हो पाया था लेकिन डा रामेश्वर उरांव के सकारात्मक सोंच एवं प्रयासों से राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का निर्माण कराया गया जिसे मंत्री 20 अगस्त को राज्य की जनता के लिए समर्पित करेंगे।

Share This Article