वैक्सीन नहीं होने की वजह से रांची रिम्स में नहीं हुआ वैक्सीनेशन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में वैक्सीन की कमी होने की वजह से शुक्रवार को वैक्सीनेशन नहीं हो सका। रिम्स के पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इस कारण शुक्रवार को टीकाकरण नहीं होगा।

वहीं दूसरी ओर रिम्स में पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या घटने लगी है। रिम्स में जहां गुरुवार को पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या 21 थी। वही शुक्रवार को 17 हो गई है।

रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल्ले के आईसीयू वार्ड में चार मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड की समस्या वाले 17 मरीज भर्ती हैं। इनमें 11 मरीजों का तीसरे तल्ले और छह मरीजों का इलाज डी वार्ड में चल रहा है। डीके सिन्हा ने बताया रिम्स में ब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें पांच मरीजों का इलाज ओल्ड ट्रामा सेंटर, सात मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड और दो -दो मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे एवं तीसरे तल्ले पर चल रहा है।

Share This Article