झारखंड

संजय सेठ ने सभी मंडलों में किया तिरंगा का वितरण

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी मंडलों में तिरंगा (Tricolor) का वितरण किया।

इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा कि भारत आजादी का 75 वां साल Amrit Mahotsav के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी को प्रत्येक घर में तिरंगा लगाना है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar tricolor campaign) भारत की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ त्याग करने वाले हमारे देश पर जान निछावर करने वाले लोगों को याद करने का यह अभियान है।

आसपास के लोगों को तिरंगा अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित करें

सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं अपने आसपास के लोगों को भी तिरंगा अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता समर सिंह, सत्यनारायण सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, बलराम सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker