RANCHI : धर्मांतरण के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाएगी विहिप

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विश्व हिंदू परिषद ( विहिप) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने कहा है कि झारखंड सहित पूरे देश में बड़ी संख्या में ईसाई मिशनरियों की ओर से धर्मांतरण कराया जा रहा है।

इसके खिलाफ पूरे देश में विहिप अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से विहिप लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

इसके साथ ही घर वापसी के लिए भी अभियान चलाएगी।

उन्होंने झारखंड सरकार से भी मांग की कि इसको रोकने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें।

कुछ लोगों द्वारा आदिवासी हिंदू नहीं हैं, कहे जाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पूजा करने वाले सभी हिंदू हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार पर भी विहिप दबाव बनाएगी।

Share This Article