झारखंड में कोरोना के 64 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र सात लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले में कोरोना के सात

नए मरीज मिले हैं। राजधानी रांची में सबसे अधिक पांच नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 64 मामलों में सबसे अधिक 23 रांची में सक्रिय हैं।

कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से पांच और पूरबी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 137 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 15 लाख, 46 हजार, 560 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 64 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 758 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article