क्राइमझारखंड

धुर्वा के आदर्श नगर में एक व्यक्ति पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र (Dhurva police station area) स्थित आदर्श नगर में विमल महली को द्वारिका सिंह ने गोली मार दी। गोली विमल के बाएं पैर और चाकू पेट में लगी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विमल को तब गोली और चाकू मारी गयी जब वह बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रहा था।

इसी दौरान उधर से गुजर रहे झारखंड पुलिस के PCR 19 का जवान संतोष कुमार ने गोली की आवाज सुनकर आरोपित युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे धुर्वा थाना के हवाले कर दिया।

विमल महली को इलाज के लिए Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। विमल तिरिल बस्ती का रहने वाला है।

आरोपित से की जा रही है पूछताछ

बताया जाता है कि विमल महली के ऊपर हमला करने वाले युवक विमल के घर में पूर्व में किराएदार था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था । इसी विवाद (Conflict) को लेकर द्वारिका सिंह ने विमल के ऊपर गोली चलाया और चाकू से हमला किया है।

सूत्रों ने बताया कि किरायेदार को शक हो गया था कि मकान मालिक से उसकी पत्नी का अवैध सम्बन्ध है।इसलिए हत्या के नियत से गोली मारी गई है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपित द्वारिका सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से एक देशी कट्टा और चाकू (Country knife and knife) जब्त किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker