झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले भाजपा नेता कुणाल षाडंगी

रांची: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मुलाकात की।

उन्होंने राष्ट्रपति से भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की रथयात्रा को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में अधिसूचित करने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और विश्वास का पर्व रथयात्रा सिर्फ़ उड़ीसा में ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा भी मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने रेलवे मंत्री से इस विषय पर चर्चा की

साथ ही झारखंड में महिला हिंसा (Women violence) की घटनाओं पर संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई का भी आग्रह किया। कुणाल ने कहा कि झारखंड सरकार विधि व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से फेल है।

झारखंड में राज्य महिला आयोग का पद दो साल से ख़ाली है। कई थानों में महिला कोषांग पूरी तरह से ठप है।

षाडंगी ने राष्ट्रपति से यह भी अनुरोध किया कि वे चाकुलिया बढामारा रेलवे लाईन परियोजना (Railway line project) को जल्द शुरू करवाने की पहल करें। इससे बहरागोड़ा रेलवे के मानचित्र पर स्थापित होगा।

राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने Railway Minister से इस विषय पर चर्चा की है। कुणाल ने राष्ट्रपति को झारखंड आने का न्यौता भी दिया, जिसपर उन्होंने बहुत जल्द झारखंड आने का आश्वासन दिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker