झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अधिसूचना जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही थी।

इसपर बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्देश दे दिया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 6 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी।

बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ गई है

अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान में विभिन्न स्रोतों से राज्य में पड़ रही गर्मी के आधार पर विद्यालयों की समयावधि संशोधित करने का अनुरोध किया गया है।

इस आलोक में राज्य सरकार ने सम्यक विचार के बाद निर्णय लिया गया है कि विद्यालय संचालन की अवधि प्रात: छह से दोपहर 12 बजे तक होगी।

गौरतलब है कि राज्य में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हर जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे देख स्कूलों के समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही थी।

प्रचंड गर्मी के कारण कई बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी। बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ गई है।

Share This Article