मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में ट्रेनों का नियमित ठहराव फिर से शुरू कराने का दिया निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवहन विभाग को यात्रियों को सुविधा प्रदान करने एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य में ट्रेनों का नियमित परिचालन एवं ठहराव पुनः प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के आग्रह के बाद रेल मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के दौरान संक्रमण के रोकथाम एवं प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन बंद किया गया था।

अब पुनः संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद वैसे सभी बंद किये गये ट्रेनों का नियमित ठहराव पुनः प्रारंभ करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को दिया है, ताकि झारखंड आने और जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सके।

Share This Article