रघुवर दास ने पोषण सखियों को लेकर लिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पोषण सखी की सेवा को जारी रखने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि पोषण सखी की बहाली के बाद से झारखंड में कुपोषण के आंकड़ों में कमी आई है। उन्होंने आग्रह किया है कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से उनकी सेवा को जारी रखें।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड में कुपोषण एक बड़ी समस्या रही है। इस कारण प्रदेश में मातृत्व मृत्युदर और शिशु मृत्यु दर काफी अधिक है।

झारखंड से कुपोषण को मिटाने के लिए हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित जिले धनबाद, कोडरमा, दुमका, चतरा, गिरिडीह और गोड्डा में पोषण सखी की नियुक्ति की।

ये घर-घर जाकर महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक करने और पौष्टिक आहार के विषय में उन्हें शिक्षित कर रही थी।

इनके प्रयासों से झारखंड में कुपोषण के खिलाफ एक माहौल तैयार करने में सहायता मिली थी। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण की दर में कमी भी दर्ज की गयी।

Share This Article