परीक्षा पे चर्चा में झारखंड के शुभम मांजी का हुआ सेलेक्शन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अप्रैल को परीक्षा देने वाले स्कूली छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों के लिए आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में झारखंड के बच्चों से भी सीधा संवाद करेंगे।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए झारखंड के जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय के शुभम मांजी का चयन किया गया है।

शुभम मांजी केन्द्रीय विद्यालय जामताड़ा में दसवीं (ब) कक्षा का छात्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वह परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव के बारे में सवाल पूछेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने अभिभावक के साथ दिल्ली के लिए निकल गया है।

शुभम मांजी जामताड़ा शहर के तिलाबाद मोहल्ले का रहने वाला है

केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या मीना कुमारी तिर्की ने कहा कि 28 दिसंबर, 2021 से तीन फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इसमें 15.7 लाख प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। शुभम मांजी का भी इस प्रतियोगिता में चयन हुआ। एक अप्रैल को आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय से 59 छात्रा-छात्राएं लाइव टेलीकास्ट से जुड़ेंगे।

शुभम मांजी जामताड़ा शहर के तिलाबाद मोहल्ले का रहने वाला है। शिक्षिका बेबी कुमारी ने बताया कि शुभम मांजी के चयन से विद्यालय परिवार काफी उत्साहित है।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा पे चर्चा ओपन सेशन है। इसमें बच्चे प्रधानमंत्री से सवाल करते हैं तथा प्रधानमंत्री सवालों के जवाब देते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बच्चों के माता-पिता और शिक्षक से भी बातचीत करते हैं।

Share This Article