झारखंड के पांच जिलों में लू का Yellow अलर्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में गर्मी चरम की ओर है। सुबह होते ही धूप का एहसास होने लगता है। धूप के साथ लू भी असर दिखाने लगी है।

दोपहर होते तापमान चरम पर पहुंच जाता है और लू की रफ्तार तेज हो जाती है। राजधानी रांची का शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है।

झारखंड में सबसे अधिक डाल्टेनगंज का तापमान रहा और 42.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि सबसे कम गढ़वा का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह में हीट वेव काे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार तापमान में इजाफा होता रहेगा

साथ ही विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव से इनकार किया है लेकिन राहत की बात यह है कि तीन अप्रैल से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार तापमान में इजाफा होता रहेगा। तीन से चार दिन तक अभी यही स्थिति बनी रहेगी। काम से लोग घरों से निकलते भी हैं तो धूप के थपेड़ों से बचने के लिए स्कार्प, गमछा और छाता आदि का सहारा ले रहे हैं।

धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।

धनिया के पत्तियों या बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह के वक्त इसका पानी पीएं। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण वह आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में इस बात पर शोध किया गया। इस मे इस बात का पता चला हैं कि, धनिया में इथेनॉल मौजूद होते हैं जो सीरम ग्लूकोज या ब्लड शुगर को कम करने के लिए प्रभावी माना जाता हैं।

Share This Article