दुमका सड़क दुर्घटना में SIRB जवान की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सावन मेला में देवघर से डयूटी करने के बाद घर लौट रहे SIRB जवान शमशुल माल्टो (34) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना शनिवार को देर रात बासुकीनाथ के चांदनी चौक पर घटी। मेडिकल कालेज अस्पताल (Medical College Hospital) में पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पैतृक घर पाकुड़ जिले के लिटटीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा मारगो गांव भेज दिया गया।

पत्नी नाओमी माल्टो के बयान पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात वाहन (Unknown vehicle) के चालक पर मामला दर्ज किया है।

मृत दो बचों का पिता था। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी में बड़ी संख्या में जवान कार्यरत है।

अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी

आवश्यकता पड़ने पर इन्हें डयूटी के लिए बाहर जाता है। Sawan Mela के कारण शमशुल की देवघर में डयूटी लगी थी।

करीब 24 दिन तक लगातार डयूटी करने के बाद रात करीब एक बजे अपाची बाइक से घर लौट रहा था।

जरमुंडी के चांदनी चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जवान की Death हो गई।

Share This Article