Latest Newsझारखंडबीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना,...

बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Babulal Marandi on INDIA Alliance : सोमवार को झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा।

कहा कि आज देश की जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं। इसलिए वे देशभर में हो रहे घोटाले का पर्दाफाश कर रही हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आने से संभव हुआ है। एजेंसियों को इतनी स्वतंत्रता दी गई है, तभी ये संभव हो पाया है।

अपनी करनी के कारण जेल में हैं हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल

मरांडी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट हुए थे। अपनी गलती छुपाने के लिए ये लोग केंद्रीय एजेंसियों को गलत ठहरा रहे हैं। ये लोग खुद को संविधान से भी ऊपर मानते हैं।

इसलिए तो इतने समन के बाद भी न तो Hemant Soren ED ऑफिस पहुंचे और न ही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहुंचे।

अगर ये लोग सही होते तो अपनी बात रखकर आज स्वतंत्र होते, लेकिन ये गलत थे तभी आज जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं और हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल में हैं।

हमारी सरकार बनते ही कोई प्रिंस खान नहीं रहेगा

धनबाद लोकसभा के BJP उम्मीदवार ढुलू महतो के सवाल पर Babulal Marandi कहते हैं कि वह हमारे प्रत्याशी हैं। मैं भी जब झारखंड बचाओ न्याय यात्रा पर निकला था, तो मेरे ऊपर भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

ये चीजें लगी रहती हैं। अगर वो अपराधी हैं तो चुनाव ही नहीं लड़ सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। रही बात प्रिंस खान की, तो वह अपराधी है। उसे JMM का ही संरक्षण प्राप्त है। हमारी सरकार बनते ही कोई भी प्रिंस खान नहीं रहेगा।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...