पंचायत चुनाव : रांची में पहले चरण में 2 लाख 43 हजार 235 लोग डालेंगे वोट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के पहले चरण में रांची जिले के चार प्रखंडों में मतदान होना है।

चार प्रखंडों में पंचायत की संख्या 57 है। मतदान केन्द्रों की संख्या 648 है। पहले चरण में दो लाख 43 हजार 235 मतदाता वोट करेंगे।

इसमें से पुरुषों की संख्या एक लाख 21 हजार आठ सौ 17 और महिलाओं की संख्या एक लाख 21 हजार चार सौ 15 है।

पहले चरण के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे

इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बिरेन्द्र चौबे ने गुरुवार को बताया कि बढती गर्मी को देखते हुए जिन मतदान केंद्रों में शेड नहीं है वहां शेड बनवाया जाएगा। पीने के पानी भी भी व्यवस्था की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है।

नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे।

Share This Article