पंचायत चुनाव : झारखंड समेत इन चार राज्यों में नक्सली बड़े हमले को अंजाम देने की फ़िराक में, अलर्ट जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मई माह में पंचायत चुनाव है। पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को देखते हुए चार राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है। पंचायत चुनाव में नक्सली संगठनों द्वारा चार राज्यों में बड़े नक्सली हमले को अंजाम दिया जा सकता है।

अलर्ट के मुताबिक अगले दो सप्ताह के अंदर झारखंड समेत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कहीं भी नक्सलियों द्वारा बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

केंद्रीय खुफिया विभाग आईबी के सूत्रों के मुताबिक नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए इससे जुड़े इनपुट्स को उन चारों राज्यों के साथ साझा किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों राज्यों की पुलिस आगे की रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

हाल में नक्सलियों द्वारा कुछ पोस्टर भी तैयार किये गये हैं

राज्यों की पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा भी लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किये जा रहे हैं।

साथ ही बड़ी तादात में नक्सलियों द्वारा समर्पण किया गया है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से नक्सलियों में बौखलाहट है। हाल में नक्सलियों द्वारा कुछ पोस्टर भी तैयार किये गये हैं।

केंद्रीय खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी द्वारा सतर्कता के कई सुझाव भी विशेष तौर पर राज्यों की पुलिस को भेजे जा रहे हैं।

Share This Article