झारखंड : प्रेमी के बुलावे पर मिलने गई थी युवती, साथियों के साथ मिल कर दिया गैंगरेप

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में 18 साल की एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने ही अपने पांच साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कांड को अंजाम दिया है।

घटना घटना 29 जुलाई की रात सिदो-कान्हू चौक से थोड़ी दूर सुनसान जगह पर हुई। मामले में पीड़िता ने प्रेमी अर्जुन समेत 5 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया।

एक साथ फुटबॉल खेलते हैं सभी आरोपी

पुलिस इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी अर्जुन फरार है। सभी आरोपी एक साथ फुटबॉल खेलते हैं।

घटना के बाद अर्जुन युवती को उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। रात करीब 11 बजे युवती पैदल ही अपने घर जाने लगी।

इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। युवती ठीक से चल नहीं पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की। पहले युवती ने बहाना बनाया।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो युवती ने सारी बातें बता दीं। देर रात ही युवती को लेकर पुलिस घटनास्थल पर गई। फिर थाने पहुंच युवती ने लिखित शिकायत की।

क्या है मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अर्जुन से करीब एक सप्ताह पूर्व ही उसकी जान-पहचान हुई थी।

दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। 29 जुलाई की रात 7 बजे अर्जुन ने उससे शादी करने की बात कहकर परसुडीह मिलने के लिए बुलाया। वह बताए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद अर्जुन बाइक से उसे कई जगह घुमाने ले गया।

फिर एक जगह चाऊमीन खाई। वहीं, अर्जुन ने अपने पांच साथियों को भी बुला लिया। सभी उसे सिदो-कान्हू चौक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां अर्जुन समेत उसके दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

क्या कहती है पुलिस

मामले में परसुडीह थाना प्रभारी विमल किंडो ने कहा है कि युवती के साथ प्रेमी और उसके साथियों ने गैंगरेप किया है।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article