झारखंड

झारखंड : पड़ोस के युवक ने दो बच्चो की मां को लेकर भागा, ग्रामीणों बंधक बनाकर की पिटाई

गढ़वा: भवनाथपुर थाना (Bhavnathpur Police Station) क्षेत्र के मकरी गांव में एक‎ विवाहिता (Married Woman) दो बच्चो की मां को घर से भगाने के‎ आरोप में पड़ोसी को लड़की के पिता ने घर मे‎ बंधक बना कर बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप‎ से घायल कर दिया।

ग्रामीणों (Villagers) के द्वारा भवनाथपुर‎ पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीड़ित युवक‎ व लड़की के पिता को पुलिस ने थाना में‎ पूछताछ के लिए लाया है।

मामले की जांच में‎ पुलिस (Police) जुटी है। घटना के बारे में लड़की के पिता‎ अकबर अली ने बताया कि मेरी लड़की के साथ‎ पांच वर्ष पूर्व गांव के ही युवक सद्दाम राजा पिता‎ मुख्तार अंसारी ने घर से भगा लिया था।

पेड़ में बांधकर बुरी तरह लाठी‎ से पिटाई कर घायल कर दिया

इस‎ मामले को भवनाथपुर पुलिस के पास मामले को‎ सलटते हुए कुछ वर्ष के बाद अपनी लड़की की‎ शादी यूपी के अयोध्या में किया था। जिसके‎ अभी दो छोटे बच्चे है।

लड़की ससुराल से दस‎ दिन पूर्व मकरी गांव आई थी। इसी बीच दुबारा‎ युवक सद्दाम राजा लड़की के आगे पीछे घूमने‎ लगा। इसी बीच बीते शनिवार की रात्रि मेरी‎ लड़की दो छोटे बच्चो को छोड़कर घर से गायब‎ हो गई।

जिसके काफी खोज बिन के पश्चात‎ उसके मोबाइल (Mobile) से पता चला कि लड़की किसी‎ अनजान जगह पर मुसीबत में है। परन्तु कैसे‎ किसके साथ घर से भागी पता नही चला।

शक‎ के आधार पर युवक सद्दाम राजा को अकबर‎ अंसारी ने घर बुलाकर बंधक बना कर पूछताछ‎ करने लगा और पेड़ में बांधकर बुरी तरह लाठी‎ से पिटाई कर घायल कर दिया।‎

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker