Latest Newsझारखंडलातेहार में AK-47 के साथ JJMP के दो नक्सली गिरफ्तार

लातेहार में AK-47 के साथ JJMP के दो नक्सली गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Naxalite arrested From Latehar: झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) नक्सली संगठन (Naxalite organization) के दो सब जोनल कमांडर को पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में सब जोनल कमांडर खुर्शीद अंसारी, पोचरा, लातेहार और फेंकू भुईयां बालूमाथ शामिल हैं। नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक AK-47 स्वचालित राइफल और आठ जिंदा गोली बरामद की है।

एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर जंगल के पास दो नक्सली हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

AK-47 राइफल और गोलियां भी बरामद हुई

पुलिस जैसे ही जंगल में पहुंची तो पुलिस को देखकर नक्सली भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों नक्सलियों को पकड़ लिया।

इनके पास से एक AK-47 राइफल और गोलियां भी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये नक्सली संगठन JJMP के कमांडर हैं।

SP ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों पर लातेहार के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी उग्रवादी कांड (Extremist incident) से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उनकी कई दिनों से तलाश थी।

SP ने छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के अलावा सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पासवान, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, मनोज कुमार, भागीरथ पासवान, रमाकांत गुप्ता, कुबेर प्रसाद देव, नागेश्वर महतो, उमापद महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...