मौसम के तीखे तेवर में आई कुछ नरमी, 35 डिग्री के करीब पहुंचा रांची का टेंपरेचर, लेकिन वज्रपात…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : लंबे समय तक गर्मी के प्रचंड रूप से परेशान लोगों को झारखंड (Jharkhand) में कुछ जगहों पर कल से कुछ राहत जैसी लग रही है।

Ranchi और उसके आसपास के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को दिनभर रांची में बादल छाए रहे।

अधिकमत तापमान जो पिछले कुछ दिनों से आग बरसा रहा था, वह 35.4 डिग्री पर आ गिरा। सोमवार को भी यही स्थिति बनी हुई है।

पलामू (Palamu) क्षेत्र में अधिकत तापमान चार डिग्री तक गिरने से थोड़ी राहत तो मिली है। रविवार को तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मेदिनीनगर (Medinagar) का तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी में लू की वजह से 29 मई से एक जून के बीच राज्यभर में करीब 60 लोगों की जान जा चुकी है। 29 मई को पांच व्यक्ति की मौत हुई थी।

30 मई को 14 और 31 मई को 28 व्यक्तियों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक जून को भी 13 लोगों की जान जा चुकी है।

वज्रपात की चेतावनी

इस दौरान राज्य के कई भागों में तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को गढ़वा (Gadhwa) का अधिकतम तापमान 40.7 और गुमला (Gumla) का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पलामू में हल्के बादल छाए रहने के कारण यहां तापमान में कमी आई।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, पलामू, गढ़वा और आसपास के जिलों में मौसम बदलाव के कारण अधिकतम तापमान नीचे गिरा, लेकिन अगले दो दिनों के दौरान इन जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article