झारखंड : पत्नी ने पति को खूब पिलाई शराब, फिर मार दी गोली ; पुलिस ने किया प्रेमी संग गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: पुलिस ने पति सुनील दास की हत्या कराने वाली पत्नी लीलू भारती और उसके प्रेमी योगेश दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी अंबर लकड़ा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 13 नवंबर को सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव निवासी सुनील दास की हत्या कर तालझारी थाना क्षेत्र के मोतिहारा नदी किनारे फेंक दिया गया था।

एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी से आरोपी हत्यारा का नाजायज संबंध था। मृतक की पत्नी बिहार के रजौन में नर्स के पद पर कार्यरत थी।

एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी लीलू भारती ने प्रेमी योगेश दास के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचा।

फिर घटना के दिन पति सुनील दास को शराब पिलाकर गोली मारकर तालझारी ओपी थाना क्षेत्र में फेंक दिया।

मृतक की पहचान नहीं हो इसके लिए चेहरे पर चाकू से हमला किया था।

आरोपी की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, तीन मोबाईल फोन, एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

Share This Article