अभी दो दिन झारखंड को खूब भिगायेगी बारिश

Newswrap
3 Min Read
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के 18 जिलों में एक और दो जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन पूर्वी झारखंड पहुंच चुका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को जानकारी दी कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। एक जुलाई के बाद दो जुलाई और तीन जुलाई को भी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के संकेत हैं।

संतालपरगना के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक और दो जुलाई को संतालपरगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, रांची, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

दो जुलाई को इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, और साहेबगंज।

तीन जुलाई को इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो।

अधिकतम तापमान में आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि आनेवाले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग के विष्णुगढ़ में सबसे ज्यादा 118.3 mm वर्षा हुई।

जून में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बरसा मानसून

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जून में मानसून की बारिश अभी भी सामान्य से 61 फीसदी कम हुई है। राज्य में एक जून से 30 जून के बीच मानसून के सीजन में 189.5 mm वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 73.5 mm वर्षा हुई है। यह सामान्य से बहुत कम है। गोड्डा में सबसे कम सामान्य से 78 फीसदी कम वर्षा हुई है।

Share This Article