हेमंत सोरेन और कल्पना ने हॉस्पिटल में महुआ माजी से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

jharkhand News: सड़क दुर्घटना में घायल हुई राज्यसभा सांसद महुआ माजी से बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा।

महुआ माजी को HB रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने घायल राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में डॉ. महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।

Share This Article