झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के विकास में लगाया ग्रहण, जेपी नड्डा ने…

Digital News
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Development of Jharkhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के विकास में ग्रहण लगाने का काम किया।

हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। JMM भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई। उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया। भाई-भतीजावाद को पनाह दी। युवाओं के साथ छल किया और अपने ​ही परिवार में जो पराये दिखे उन्हें दरकिनार किया।

नड्डा ने कहा कि झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा मां, बेटी-रोटी और आदिवासी अस्मिता की रक्षा की यात्रा है। ये यात्रा आदिवासी की जमीन को हड़पने से बचाने की यात्रा है। जेपी नड्डा सोमवार को खूंटीमेंआयाेजित भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

मैं लोकसभा चुनाव के दौरान भी झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं। उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है। मैं झारखंड की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत दिलाई।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस काे सबसे महाभ्रष्ट पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। उन्होंने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। ये कहते थे कि हम हर परिवार को एक-एक लाख रुपये देंगे।

क्या आपको मिल गया? इन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम चूल्हा भत्ता देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया लेकिन इनका चूल्हा भत्ता नहीं मिला।

आदिवासियों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासियों की रक्षा यदि कोई कर सकता है तो भाजपा ही कर सकती है। झारखंड गठन का काम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हुआ।

उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने अपने इस 100 दिन के कार्यकाल में तीन करोड़ मकान की स्वीकृति दी है। 100 दिन के अंदर 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त की है। अब 25 हजार गांव में सड़क बनाने का काम हो रहा है।

आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई

जेपी नड्डा ने कहा कि आज झारखंड में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने पूछा कि ये कैसी सरकार है और प्रदेश का प्रशासन किस प्रकार से काम कर रहा है? रोहिंग्याओं को यहां बसाया जा रहा है।

लोग गलत तरीके से शादियां कर रहे हैं। आदिवासियों की जमीनों को हड़पा जा रहा है। ये सब काम सुनियोजित तरीके से हो रहा है और यहां की सरकार ये होने दे रही है।

इससे पहले खूंटी पहुंचने के बाद नड्डा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article