झारखंड में JMM बनाएगा 50 लाख नए सदस्‍य

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Instructions from JMM central leadership: JMM रांची जिला संयोजक मंडली के तत्वावधान में सोमवार को रांची महानगर अंतर्गत रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास कोकर में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।

JMM केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में चलाए गए सदस्यता अभियान में जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

नए सदस्यों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

सदस्यता अभियान को सफल बनाने में संजय ठाकुर के साथ विक्की समेत अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें मुख्य रूप से युवा एवं महिलाएं शामिल हैं।

वहीं पार्टी से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों को जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली के सदस्यों ने सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रांची जिला को 5 लाख का लक्ष्य

मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्हों ने कहा कि जिस तरह झारखंड की जनता ने भरपूर समर्थन देकर हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाया है। पार्टी से विशेष रूप से महिलाएं सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और रांची जिला को 5 लाख का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अबतक लगभग 3 लाख नए सदस्य बन चुके हैं।

Share This Article