हत्या या हादसा?, गोली लगने से जज के बॉडीगार्ड की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Judge’s bodyguard dies after being shot: बोकारो जिले के Sector-4 थाना क्षेत्र में जज के Bodyguard की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई।

घटना सेक्टर-4 स्थित आवास संख्या 2068 की है, जहां जिला पुलिस बल के जवान चंदन कुमार शांडिल्य की उनकी सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई।

गोली उनके सिर को भेदते हुए बाहर निकल गई। प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक जवान चंदन कुमार शांडिल्य, एडीजे-4 के सुरक्षा में तैनात थे।

बिहार के नवादा जिले के रहने वाले थे जवान

मृतक जवान चंदन कुमार शांडिल्य मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के हिसुआ गांव के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ बोकारो में रह रहे थे।

अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है और व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की भी जांच कर रही है।

Share This Article