खेल

Junior Women’s National Hockey Championship : खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना झारखंड से होगा

बालो होरो (9'', 54'') ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए, इसके बाद नीरू कुल्लू (55'') ने गोल कर झारखंड की जीत पक्की कर दी

राउरकेला: 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 (Hockey India Junior Women National Championship 2023) के फाइनल में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का सामना झारखंड से होगा।

मध्य प्रदेश और झारखंड ने गुरुवार को ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम (Birsa Munda Hockey Stadium) में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।

Junior Women's National Hockey Championship : खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना झारखंड से होगा Junior Women's National Hockey Championship: Madhya Pradesh will face Jharkhand in the title match

पहले सेमीफाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हरियाणा को हराया

दिन के पहले सेमीफाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश (Hockey MP) ने हॉकी हरियाणा (Hockey Haryana) को 2-0 से हराया।

ज्योति सिंह (58”) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मध्य प्रदेश को बढ़त दिलाई।

Junior Women's National Hockey Championship : खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना झारखंड से होगा Junior Women's National Hockey Championship: Madhya Pradesh will face Jharkhand in the title match

इसके बाद खेल के अंतिम मिनट में भूमिक्षा साहू (60”) के गोल ने अपने टीम की जीत पक्की कर दी।

दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-0 से हराया।

बालो होरो (9”, 54”) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए, इसके बाद नीरू कुल्लू (55”) ने गोल कर झारखंड की जीत पक्की कर दी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker