Latest Newsझारखंडदो चरणों के मतदान के बाद मोदी व भाजपा का उत्साह पड़ता...

दो चरणों के मतदान के बाद मोदी व भाजपा का उत्साह पड़ता जा रहा ठंडा, चंपाई ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren in Giridih: गांडेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके बाद समाहरणालय के समीप पपराटांड़ खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (Champai Soren) ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया।

चम्पाई ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से 400 पार का नारा लगाया जा रहा था लेकिन दो चरणों के मतदान के बाद अब मोदी और BJP का उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा है।

इनका बस चलता तो ये 543 सीटों पर जीत का दावा कर देते लेकिन दो चरणों के मतदान के बाद अब भाजपा जान चुकी है कि उनका क्या होने वाला है।

मुख्यमंत्री से पहले कल्पना सोरेन ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए पति हेमंत सोरेन और ससुर Shibu Soren के नामों का जिक्र करते हुए कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि झारखंड के एक आंदोलनकारी नेता की बहू हैं। क्योंकि, गिरिडीह की धरती से शिबू सोरेन ने जो आंदोलन किया था, वो हर एक झारखंडी की अस्मिता और वजूद से जुड़ा था।

जनसभा में उमड़ी भीड़ ने इस दौरान जमकर नारे भी लगाये। कल्पना सोरेन ने समर्थकों के जोश और उत्साह को बढ़ाये रखा और मंच से जमकर हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाये।

कल्पना ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के युवा नेता हैं और भाजपा ने उन्हें जेल भेज दिया। ये राज्य के युवा कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई दिनों से गांडेय का भ्रमण कर चुकी हैं और उन्हें सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब वो इलाके में पानी के लिए लोगों को परेशान होते देखती हैं। इसलिए यदि वो उप चुनाव जीतीं, तो सबसे पहले पीने के पानी के साथ सिंचाई के लिए पानी की व्यस्था कराने का प्रयास करेंगी।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मिथलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, हफीजुल हसन, आलमगीर आलम, सांसद सरफराज अहमद, मंत्री बसंत सोरेन, विधायक इरफान अंसारी, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, पूर्व सांसद महुआ माजी, जेएमएम के सुप्रियो भट्टाचार्य, गिरिडीह JMM, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, जेएमएम के संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, जमुआ कांग्रेस की प्रभारी डॉक्टर मंजू कुमारी समेत इंडी गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...