कल्पना सोरेन ने की छोटकी दुर्गा मंदिर में पूजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren in Giridih: गांडेय उपचुनाव की इंडी गठबंधन की उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने छोटकी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Image

नवरात्र के अष्टमी पूजन के दिन मंगलवार को मां दुर्गे के अष्टम स्वरूप की पूजा धूमधाम से की गयी। गांडेय विधानसभा उपचुनाव प्रचार (Assembly By-election campaign) के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शहर के गांधी चौक के छोटकी दुर्गा मंडप पहुंचीं।

Image

यहां Kalpana Soren ने मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही पूजा-अर्चना की। मां को चुनरी अर्पित किया और भोग लगाया।

इसके बाद कल्पना सोरेन शहर के बड़ा चौक पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने यहां संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।

Image

इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, JMM के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और JMM नेता अभय सिंह, राकेश सिंह रॉकी और गौरव कुमार भी मौजूद थे।

Image

Share This Article