झारखंड

चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा के मयूरभंज पहुंचीं कल्पना सोरेन, अंजनी सोरेन ने…

गुरुवार को कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) चुनावी सभा में शामिल होने के लिए पहली बार झारखंड से बाहर ओडिशा गईं।

Kalpana Soren reached Mayurbhanj of Odisha: गुरुवार को कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) चुनावी सभा में शामिल होने के लिए पहली बार झारखंड से बाहर ओडिशा गईं।

ओडिशा पहुंचने पर उनका स्वागत मयूरभंज लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी अंजनी सोरेन (Anjani Soren) ने किया। ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदवार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ED की कार्रवाई के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए कल्पना सोरेन ओडिशा पहुंचीं।

बता दें कि Kalpana Soren मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज की ही रहने वाली हैं। वह संथाली आदिवासी समुदाय से आती हैं। हेमंत सोरेन से शादी के बाद से Kalpana Soren रांची में रह रही हैं। शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन की शादी मयूरभंज में हुई है और वह ओडिशा में राजनीति में सक्रिय हैं‌।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने बताया कि कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से उम्मीदवार अंजनी सोरेन के लिए चुनावी सभा करने के लिए वो मयूरभंज गई हैं। कल्पना सोरेन जनता से JMM और इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान करेंगी।

लोस और ओडिशा विस चुनाव में JMM के प्रत्याशी

लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जिन नेताओं पर झामुमो ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। उनमें मयूरभंज लोकसभा सीट के साथ साथ सरसकना (ST) सीट से अंजनी सोरेन, रायरंगपुर विधानसभा (ST) सीट से सुनाराम टुड्डू, बंगरीपोर्श विधानसभा (ST) सीट से विष्णु सिंह, मोरदा विधानसभा सीट से कृष्णा चंद्र दास और उदला विधानसभा एसटी रिजर्व सीट से चक्रधर सिंह झामुमो के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है।

मयूरभंज में 25 मई को है मतदान

मयूरभंज लोकसभा सीट पर मतदान छठे चरण में 25 मई होगा। इस बार कांग्रेस के साथ हुए समझौते के बाद झामुमो ओडिशा की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को बेताब है।

यही वजह है कि कोल्हान की सीमा से सटे ओडिशा के Mayurbhanj Lok Sabha seat और वहां के आदिवासी बहुल लोकसभा सीट पर न सिर्फ मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. बल्कि कोल्हान प्रमंडल के बड़े बड़े नेताओं को भी मयूरभंज के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं‌।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker