सियासी तौर पर और एक्टिव हुईं पूर्व CM हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन, 4 मार्च को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren in Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के जेल में रहने के कारण उनकी पत्नी पहले की अपेक्षा अब और सियासी तौर पर सक्रिय हो गई हैं।

पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन की मर्जी को ध्यान में रखकर उन्होंने सियासी गतिविधियां बढ़ा दी है। एक प्रकार से वह पूर्ण रूप से राजनीति में आने को तैयार हैं।

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा हेमंत की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो आंदोलन कर रहा है। ऐसे में कल्पना सोरेन की सक्रियता से सियासी फायदा संभव है।

जैसी जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, 4 मार्च को कल्पना सोरेन गिरिडीह में होने जा रहे झामुमो स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद उनका Sahibganj के बरहेट जाने का कार्यक्रम है। बरहेट विस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हेमंत सोरेन करते हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर Hemant Soren से जुड़ी बातें शेयर कर रही हैं।

यह आसानी से समझा जा सकता है कि बदलते सियासी हालात में हेमंत सोरेन से जुड़ी संवेदनाओं को देखते हुए कल्पना को आगे लाने में झामुमो को चुनावी लाभ हो सकता है।

Share This Article