गोड्डा में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला युवक शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Suicide: गोड्डा (Godda) जिले के महागामा थाना क्षेत्र के केंचुआ चौक के पास गुरुवार को एक मकान में युवक ने फांसी लगा ली। लोगों ने गमछा के सहारे लटकता हुआ मृत युवक को देख इसकी सूचना थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक की पहचान ललमटिया (Lalmatia) थाना क्षेत्र लोहंडिया बाजार निवासी नंदकिशोर गुप्ता के पुत्र धीरज गुप्ता (24) के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि धीरज कुमार गुप्ता अपना कार्य कर रात्रि में महागामा में एक रूम में आराम करने के लिए चला गया था। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा कि धीरज गुप्ता फांसी के फंदे से लटका हुआ है। युवक किसी संवेदक के यहां मुशी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।

Share This Article