गोड्डा में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

News Aroma
1 Min Read
suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Suicide : गोड्डा (Godda) जिले के महागामा थाना क्षेत्र में गुरुवार को युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह को दी गई। अवर निरीक्षक राज गुप्ता को दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

मृतक युवक ललमटिया (Lalmatia) थाना क्षेत्र बड़ा सिमडा निवासी चाढ़ा मरांडी के पुत्र जितेंद्र मरांडी (36) के रूप में पहचान हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि Jitendra Marandi ने गुरुवार की दोपहर में रवियाडीह में एक मकान में बांस के सहारे गले में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली,जहां इस घटना की सूचना आसपास के लोगों के बीच आग की तरह फैल गई।

वहीं पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रस्सी के सहारे लटके हुए Jitendra Marandi के शव को उतारा गया।पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले के संदर्भ में छानबीन की जा रही है।

Share This Article