खूंटी में पांच लाख मूल्य का साल बोटा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: तोरपा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को तड़के अवैध सखुआ बोटा लदे ट्रक (जेएच 09के 7772) को जब्त कर लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त साल बोटा की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बतायी जाती है।

जानकारी के अनुसार तोरपा थाना के एएसआई सुनील सिंहसिपाही सुधीर टोपना, सिलास पहाड़िया और देवेंद्र मालतो नियमित गश्ती में थे।

उसी दौरान थाना प्रभारी ने एएसआई को सूचना दी कि एक अवैध कीमती लकड़ियों से लदा ट्रक कोलेबिरा से रांची की ओर जाने वाला है।

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने खूंटी-सिमडेगा रोड पर कुल्डा जंगल के पास चेंकिेग अीिायान शुरू किया। जैसे ही ट्रक कुल्डा जंगल के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे ट्रक की जांच की।

जांच के दौरान ट्रक पर 70 पीस साल का बोटा लदा पाया गया। पुलिस ने चालक रहमत अंसारी(सिसई, गुमला निवासी) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि सिसई निवासी बबलू अंसारी ने उसे ट्रक दिया था और लकड़ी को कांटाटोली रांची पहुंचाना था।

Share This Article