त्योहारों को लेकर खूंटी पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: होली और शब-ए-बारात को लेकर पुलिस प्रशासन (Khunti Police Administration) द्वारा सोमवार शाम को शहर में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया।

खूंटी थाना परिसर से निकाले गए फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, SDPO अमित कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश, अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा, खूंटी थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बल (Armed Forces) के जवान शामिल थे।

यह फ्लैग मार्च (Flag March) शहर के डहुगुटू, गढ़टांड़, लियाकत अली लेन, कर्रा रोड, मेला टांड़, आजाद रोड, मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

राइट कंट्रोल ड्रिल का किया गया अभ्यास

होली एवं शब ए बारात त्योहार (Holi and Shab-e-Barat festival) को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर सोमवार को पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड में राइट कंट्रोल ड्रिल का अभ्यास किया गया। खूंटी पुलिस द्वारा विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित दंगारोधी सामग्री से लैस होकर राइट कंट्रोल ड्रिल का अभ्यास DSP मुख्यालय जयदीप लकड़ा (Jaideep Lakda) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें खूंटी जिला बल की QRT and ZAP 2 के जवान शामिल हुए।

TAGGED:
Share This Article