पुलिस ने किडनैप हुई महिला को रांची के होटल से किया बरामद, दोनों बच्चियां भी सुरक्षित मिलीं, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास एक मकान से महिला और दो बच्चियों को बहला फुसला कर किडनैप करने के आरोपित सचिन अधिकारी को पुलिस ने रविवार को कालामाटी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों बच्चों और महिला को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मारंगहादा थाना क्षेत्र के भूत पीड़ीडीह निवासी टेम्पू चालक बैजनाथ मुंडा अपने परिवार के साथ डीएवी स्कूल के पास किराये के मकान में रहता है।

उसकी पत्नी 11 नवम्बर से गायब थी। उसके साथ महिला की डेढ़ साल की बेटी और पड़ोस में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची भी लातपा थी। जब बैजनाथ रात को घर आया, तो देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी।

उसने सोचा कि कहीं गयी होगी, लेकिन खोजबीन नहीं की और न ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जब उसकी पत्नी अनीता मुंडा ने विगत 18 नवंबर को फोन कर बताया कि कोई सचिन अधिकारी नाम का व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया है और उसे रांची के किसी होटल पर रखा है।

महिला ने आरोपित के मोबाइल से ही अपने पति को किडनैप की सूचना दी थी। तब बैजनाथ मुंडा ने 19 नवंबर की रात खूंटी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। अनुसंधान के क्रम में खूंटी थाना के कालामाटी के पास से आरोपित सचिन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

उस समय दौरान दोनों बच्चियां भी साथ थीं। उन्हें सही सलामत बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित वह रांची जिले के बुंडू का रहने वाला है।

उसकी निशानदेही पर अपहृत महिला अनिता मुण्डा को तवरेज होटल रांची के एक कमरे से मुक्त कराया। सभी को खूंटी लाकर अपहृत महिला समेत दोनों बच्चियों को उने परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि अभियुक्त को जेल भेजा गया।

खूंटी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि अपहृत महिला और किडनैपर दोनों फेसबुक फ्रैण्ड रहे हैं। विगत 11 नवंबर से अभियुक्त युवती के साथ था।

महिला को कमरे में छोड़कर अभियुक्त बच्चियों को लेकर कालामाटी के आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

Share This Article