बकरी चराने जंगल गई बिरहोर समुदाय की महिला को बनाया हवस का शिकार, फिर…

शनिवार को डोमचांच थाना क्षेत्र के जियोरायडीह बिरहोर टोला (Georaydih Birhor Tola) में बिरहोर समुदाय (Birhor Community) की 40 साल महिला को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Rape News: शनिवार को डोमचांच थाना क्षेत्र के जियोरायडीह बिरहोर टोला (Georaydih Birhor Tola) में बिरहोर समुदाय (Birhor Community) की 40 साल महिला को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर से शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जंगल बकरी चराने और लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान जंगल में ही अकेले देख गांव के 30 वर्षीय युवक संजय बिरहोर ने टांगी का भय दिखाकर पेड़ में बांध कर कपड़े फाड़ दिया और जबरदस्ती कर दुष्कर्म (Rape) की घटना की अंजाम दिया।

इसके बाद मैं बेहोश हो गई,तो उक्त व्यक्ति वहां से फरार हो गया। जब देर शाम महिला घर नहीं आई,तो लोगों ने जंगल में महिला को खोजकर किसी तरह घर लाया गया। महिला ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली

इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात को आरोपी को घर से उस व्यक्ति को पकड़कर रस्सी से बांध दिया, जिसके बाद पीड़िता ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। सुबह घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पंचम तिग्गा घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर Police की निगरानी में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल (Sadar Hospital) ले जाया गया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article