झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। प्रकाश गुरुवार को धनबाद में जिला एवम सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हुई हत्या पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।इस राज्य में अब कोई भी सुरक्षित नही महसूस कर रहा। आये दिन हत्याएं हो रही।

आम आदमी को कौन कहे इस राज्य में वकील, पुलिस पदाधिकारी, न्यायाधीश कोई सुरक्षित नही है।

राज्य में प्रतिदिन व्यवसायियों को अपराधियों की धमकियां आम बात हो गई है।

भाजपा सरकार में बिल में घुसे उग्रवादी फिर से अपना फन फैलाने लगे है। उन्होंने कहा कि अबतक डेढ़ वर्षों में लगभग तीन हजार हत्याएं पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके अतिरिक्त बलात्कार की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं।

प्रकाश ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता धनबाद में न्यायाधीश की हुई हत्या से मर्माहत है।

लोगो को राज्य की पुलिस से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने न्यायाधीश के हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। साथ ही राज्य सरकार को आगाह करती है कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नही बैठेगी।

राज्य सरकार अपराध नही रोकती है तो भाजपा सड़कों पर जोरदार आन्दोलन को बाध्य होगी।

Share This Article