गढ़वा में तेंदुए ने फिर किया महिला पर हमला

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिले के भंडरिया थाना (Bhandaria Police Station) के बिंदा गांव में तेंदुए (Leopard) ने एक महिला पर हमला (Assault) किया पर उसकी जान बाल-बाल बच गई।

घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है। यह जानकारी रेंजर गोपाल चंद्रा ने दी।

महिला की बहादुरी के कारन वो बाल बाल बची

उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद महिला ने बहादुरी (Bravery) से डंडा उठा लिया। उसके पास टॉर्च भी था।

टॉर्च की रोशनी और डंडे के कारण महिला बाल-बाल बच गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवरों की तस्वीर उसे दिखायी गई। महिला ने तस्वीरें देख हमला करने वाले जानवर की पहचान तेंदुए के रूप में की।

घटना के बाद बिंदा गांव में भी दो कैमरे लगाए गए हैं। दक्षिणी वन प्रमंडल (Southern Forest Division) अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है।

तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज (Tranquilize) करने का आदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किया जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article