अब 3 दिनों के लिए दार्जिलिंग नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, फिर ओडिशा जाने का…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दार्जिलिंग (Darjeeling) की अपनी निर्धारित 3 दिवसीय यात्रा रद्द कर दी है।

अब वह मंगलवार को फिर से ओडिशा (Odisha) जाएंगी और बंगाल के उन लोगों की स्थिति का जायजा लेंगी जो शुक्रवार की शाम बालासोर जिले में बाहानगा रेलवे स्टेशन (Bahanga Railway Station) के पास भयानक ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा, रेल दुर्घटना में घायल हुए पश्चिम बंगाल के कई लोगों का अभी भी ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मैं उनकी स्थिति की समीक्षा करने के लिए फिर से वहां जाऊंगी।

बनर्जी बुधवार को राज्य सरकार की तरफ से रेल दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपेंगी।

CBI जांच की भी मांग की

उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

कहा, मैंने रेल मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना की CBI जांच की भी मांग की थी।

ऐसा इसलिए था क्योंकि इस घटना के पीछे माओवादियों का हाथ था। तब से 12 साल बीत जाने के बावजूद कुछ भी नहीं हुआ है।

ताजा दुर्घटना के मामले में CBI का कोई लेना-देना नहीं है। CBI आपराधिक मामलों की जांच करती है।

रेलवे सुरक्षा आयोग को इस मामले को देखना चाहिए।

Share This Article