रामगढ़ में गंगा उत्सव के तहत निकली साइकिल रैली, विधायक ने ममता देवी किया पौधरोपण

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: नमामि गंगे योजना अंतर्गत दो दिवसीय गंगा महोत्सव के तहत मंगलवार को साइकिल रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली पटेल चौक से सुभाष चौक होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों व कर्मियों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया।

रैली की शुरुआत विधायक ममता देवी ने हरी झंडी दिखाकर की। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली के सफल आयोजन हेतु एंबुलेंस सेवा तथा विशेष यातायात नियंत्रण प्लान बनाया गया था।

पुलिस लाइन में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने सभी से नदियों, तालाबों, झीलों आदि को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्सर हम नदियों, तालाबों आदि को पूजने की बात करते हैं।

लेकिन उसी समय हमें कई जल स्रोतों पर गंदगी देखने को मिलती है। यह सही नहीं है। हमें हमेशा हमारे जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की पहल करनी चाहिए।

मौके पर उपायुक्त ने साइकिल रैली में शामिल हुए अधिकारियों, आर्मी एवं पुलिस के जवानों सहित सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी से स्वयं आगे आकर जिले के जल स्रोतों नदियों, तालाबों, झीलों आदि को स्वच्छ रखने का प्रयास करने की अपील की।

पुलिस लाइन में गंगा उत्सव के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ममता देवी, उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

Share This Article